{"_id":"61b8e84d6ff51d643d6dd11a","slug":"licenses-of-those-who-keep-shop-sublet-or-closed-will-be-canceled-mandi-news-sml3934378161","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम के तहत दुकान सबलेट व बंद रखने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम के तहत दुकान सबलेट व बंद रखने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम के तहत दुकान सबलेट और बंद रखने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। दुकान सबलेट और बंद रखने वालों को नगर निगम ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इस संबंध में जिला पुस्तकालय मंडी के समीप बनी खोखा मार्केट में निगम ने शिकंजा कस दिया है।
जिला पुस्तकालय से सटी अस्थायी खोखा मार्केट में अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें सबलेट की हैं। दुकान बंद रखने वालों के लाइसेंस अब नोटिस के बाद रद्द किए जा रहे हैं। इसमें अधिकतर ऐसे दुकानदार हैं, जिन्होंने नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। ऐसे दुकानदारों से दुकानों को वापस लिया जाएगा।
उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर ऐतिहासिक सेरी चानणी के साथ सटे स्थान पर नगर निगम ने कुछ दुकानदारों को स्थान अलाट किया हुआ है। इन लोगों को रेहड़ी-फड़ी मार्केट तैयार हो जाने तक यहां पर कारोबार करने की इजाजत दी गई है। इस स्थान पर जिन लोगों ने स्थान हासिल किया है वहां पर शेड या खोखे का निर्माण तो कर दिया है, लेकिन दुकान को बंद ही रखा है।
विज्ञापन
-नगर निगम को यहां पर दुकानों को सबलेट करने की भी शिकायतें मिली हैं। जिस व्यक्ति के नाम पर दुकान का आवंटन हुआ है। नियमों के अनुसार उसी व्यक्ति को दुकान में बैठकर कारोबार करना होगा। जिन लोगों ने दुकान के नाम पर केवल कब्जा कर रखा है उनको भी नोटिस जारी किए हैं। ऐसे लोगों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
-वीरेंद्र भट्ट, उप महापौर नगर निगम मंडी