{"_id":"682f6a67cd7ddcba1807dc79","slug":"library-should-be-run-in-vijay-school-ashok-mandi-news-c-90-1-mrt1064-156899-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय स्कूल में चलाया जाए पुस्तकालय : अशोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय स्कूल में चलाया जाए पुस्तकालय : अशोक
विज्ञापन
मंडी। विजय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी की पुनर्निर्मित इमारत में स्थित अनुपयोगी मंजिल और कमरों का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और आर्ट गैलरी एवं म्यूजियम के लिए किया जाए। इस भवन के कुछ कमरे और मंजिल तीन वर्षों से अनुपयोगी पड़े हैं। जिला पुस्तकालय में पाठकों की संख्या बढ़ रही है।
वीरवार को उक्त मुद्दा वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन के समक्ष रखा। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में शहर से संबंधित समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। नशीले पदार्थों के सेवन, तस्करी और साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और अंकुश लगाने की मांग रखी।
शहर में राहगीरों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए वाहनों की तेज गति पर कार्रवाई, अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। संवेदनशील स्थानों विशेष रूप से जेब्रा क्रॉसिंग के निकट सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने की मांग की। पानी के बिल जारी करने को संबंधित विभाग को निर्देश देने की बात भी उठाई। नेरचौक मेडिकल कॉलेज, मंडी में अंग प्रत्यारोपण सुविधा एवं संग्रहण केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को शीघ्र लागू करने और वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद को भवन बनाने के लिए भूमि पट्टे पर आवंटित करने की मांग की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष आरएस राणा, सदर इकाई अध्यक्ष उमेश शर्मा, कार्यकारिणी के अन्य सदस्य घनश्याम सेन, शमशेर मन्हास तथा ध्रुव मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद