{"_id":"69405775250c9ea4a30ceaa7","slug":"library-gift-in-pandoh-gram-panchayat-mandi-news-c-90-1-ssml1045-179424-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह ग्राम पंचायत में पुस्तकालय की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह ग्राम पंचायत में पुस्तकालय की सौगात
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। ग्राम पंचायत पंडोह की प्रधान गीता देवी ने पंडोह में पुस्तकालय स्थापित किया है। यह पुस्तकालय पंडोह क्षेत्र के बच्चों और युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षिक संसाधन बनेगा। पंडोह क्षेत्र के निवासियों को अब अपने ही गांव में उच्च गुणवत्ता की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध होगी।
पूर्व में पंडोह में आंबेडकर मिशन ट्रस्ट की ओर से संचालित पब्लिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण वह बंद हो गया था। गीता देवी ने डीपीओ मंडी से संपर्क कर अपने प्रस्ताव को उनके सामने रखा।
ग्राम पंचायत प्रधान गीता देवी ने बताया कि डीपीओ मंडी अंचित डोगरा के मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता से इस पुस्तकालय की स्थापना संभव हो पाई। बच्चों और युवाओं से आग्रह किया है कि वे इस पुस्तकालय का पूरा लाभ उठाएं। बताया कि पुस्तकालय का उद्घाटन बहुत जल्द होने जा रहा है। यह पंडोह के आसपास के क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाई के बेहतर संसाधन उपलब्ध कराएगा। इस परियोजना से क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और बेहतर होगा, जिससे आने वाली पीढ़ी को नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान गीता देवी और जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा ने बताया कि पुस्तकालय न केवल अध्ययन की जगह बनेगा, बल्कि यहां विभिन्न शैक्षिक और सामुदायिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद