{"_id":"67defe06cfb45ffd6107128f","slug":"lhasa-fell-near-drang-drang-katindi-mandi-road-closed-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151265-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: द्रंग के पास ल्हासा गिरा, द्रंग-कटिंडी-मंडी मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: द्रंग के पास ल्हासा गिरा, द्रंग-कटिंडी-मंडी मार्ग बंद
विज्ञापन
निर्माणाधीन फोरलेन पर द्रंग के पास ल्हासा गिरने से द्रंग कटिंडी मंडी मार्ग हुआ बंद। संवाद
- फोटो : संवाद
पधर (मंडी)। निर्माणाधीन फोरलेन पर द्रंग के पास ल्हासा गिरने से द्रंग-कटिंडी-मंडी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। वन विश्राम गृह के पास पहाड़ी की कटिंग का कार्य चला हुआ है। पहाड़ी से लगातार मलबा और चट्टानें गिरने से वन विश्राम गृह भी खतरे की जद में आ गया है। भवन का एक किनारा क्षतिग्रस्त हो गया। विभाग ने खतरे की जद में आए भवन को खाली कर दिया है।
पहाड़ी से मलबा गिरने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार रात को मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया। मार्ग बंद होने से पाली, तरयांबली, कटिंडी पंचायत की हजारोें की आबादी प्रभावित हुई है। मलबा गिरने से बने खतरे को देखते हुए प्रशासन ने द्रंग-कटिंडी मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।
लोगों को वैकल्पिक मार्ग पर सफर करने की सलाह दी गई। फोरलेन कंपनी ने मार्ग को बहाल करने के लिए मशीनें तैनात की हैं। रविवार तक मार्ग बहाल होने की उम्मीद है। उधर, एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि पधर से मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन निर्माण कार्य के कारण द्रंग से कटिंडी मार्ग में द्रंग वन विश्राम गृह के पास कटिंग की गई थी। इस स्थल पर पिछले दो दिनों से भूस्खलन हो रहा है और आगे भी इसकी आशंका है। ऐसे में यहां से वाहनों की आवाजाही करवाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक सड़क यातायात के लिए सुरक्षित न हो जाए तब तक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। इसमें पधर से कटिंडी के लिए वाया सहल या पाली और कटौला या मंडी से पधर के लिए कटिंडी, डायनापार्क रोड या सहल रोड आएं। उन्होंने कहा कि अवरुद्ध मार्ग की बहाली की सूचना शीघ्र दे दी जाएगी। संवाद