फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Leopard terror in Jogindernagar has created panic among people

Mandi News: जोगिंद्रनगर में तेंदुए की दहशत से लोगों में खौफ

Tue, 09 Dec 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Jogindernagar has created panic among people
जोगिंद्रनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 में खेतों में तेंदुए के पंजों के निशान। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद क्षेत्र जोगिंद्रनगर में तेंदुए की दहशत से लोग सहम गए हैं। शहर के वार्ड छह में खेतों में मिले तेंदुए के पंजों के निशान से वार्डवासी खौफ में हैं। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे तेंदुआ दिखने पर लोगों में दहशत है। वार्ड निवासी हरीश, तिलक कुमार, शरीफ मोहम्मद ने बताया किए तेंदुए दिखा है। उन्होंने वन विभाग से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर परिषद के उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि रिहायशी इलाके में तेंदुए की आहट से स्थानीय लोग खौफ में है। वन विभाग से आग्रह किया कि मौके का निरीक्षण कर तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए। एसीएफ वन मंडल जोगिंद्रनगर अश्वनी कुमार ने कहा कि जोगिंद्रनगर शहरी क्षेत्र के वार्ड 6 में तेंदुए के होने का दावा कुछ लोगों ने किया है। टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed