फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Leopard terror in Didnu and Riyur villages of Dharampur, panic among villagers

Mandi News: धर्मपुर के डिडनु और रियूर गांवों में तेंदुए का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

Mon, 23 Sep 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 23 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Leopard terror in Didnu and Riyur villages of Dharampur, panic among villagers
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की बनाल पंचायत के डिडनु और रियूर गांवों में तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुआ दिनदहाड़े ही गांव के पालतू मवेशियों और भेड़-बकरियों को अपना शिकार बना रहा है, जिससे लोगों में अपने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता पैदा हो गई है। बीते कुछ दिनों में तेंदुए ने दोनों गांवों में करीब आधा दर्जन भेड़-बकरियों को मार डाला है।
विज्ञापन

बनाल पंचायत समिति के सदस्य रूपचंद ने बताया कि तेंदुआ मवेशियों के मालिकों के सामने ही उनके जानवरों पर हमला कर रहा है। इस स्थिति से गांव में दहशत फैल गई है, और अब ग्रामीण अपने बच्चों और बुजुर्गों को अकेले छोड़ने से डरने लगे हैं। बच्चे जब स्कूल जाते हैं तो अभिभावक उन्हें छोड़ने और लेने के लिए साथ जाते हैं। तेंदुए के हमले में संजय, रूपलाल, गुलाब सिंह, राजेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की भेड़-बकरियों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है। इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मपुर पवन कुमार शर्मा ने आश्वासन दिया है कि यदि तेंदुए की सक्रियता की पुष्टि होती है, तो जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा, ताकि लोगों को किसी और नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed