फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Leopard kills two sheep in cowshed, eight go missing

Mandi News: गोशाला में तेंदुए ने दो भेड़ों को मारा, आठ हुई लापता

Mon, 02 Dec 2024 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills two sheep in cowshed, eight go missing
बालीचौकी (मंडी)। ग्राम पंचायत बसूट के बिजर गांव में शनिवार रात तेंदुए ने गोशाला में घुसकर दो भेड़ों को अपना शिकार बना लिया। गोशाला से आठ भेड़ें गायब हैं। घटना का पता सुबह तब चला जब मालिक उन्हें देखने के लिए गोशाला पहुंचा। पीड़ित प्यारे लाल निवासी बिजर ने बताया कि रात को सभी भेड़ें गोशाला के अंदर थीं।
विज्ञापन

सुबह लहूलुहान पड़ी भेड़ों को देखा तो दंग रह गया। इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। स्थानीय निवासी दिवान खत्री ने बताया कि प्यारे लाल भेड़ों को गोशाला में रखता था। इसमें दो भेड़ें मृत मिलीं जबकि आठ भेड़ें लापता हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है और भेड़पालक को प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। बीट गार्ड नरेश कुमार ने बताया कि प्यारे लाल की दो भेड़ें मृत मिली हैं। प्रभावित को वन विभाग की तरफ से तीन हजार रुपये की राशि दी गई है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed