फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   leopard attack

कांगू में तेंदुए के हमले से वृद्धा घायल

Sat, 09 Apr 2016 07:38 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Sat, 09 Apr 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
leopard attack
घायल मह‌िला - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। कांगू में शनिवार सुबह तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर से रूप  घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में महिला को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार कांगू पंचायत के जोल गांव निवासी वृद्ध महिला किरपी देवी (70) शनिवार सुबह घर के आंगन में साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान उस पर जंगल की ओर से घात लगाये बैठे एक तेंदुए ने हमला कर दिया।

विज्ञापन


महिला ने तेंदुए से बचने के लिए काफी मशक्कत की। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले। जिन्हें देख कर तेंदुआ महिला को घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गया। इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भरती करवाया गया है।
विज्ञापन


जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय निवासी विजय कुमार, कमल कुमार, विजय सोनी, रमेश कुमार व पार्वती देवी ने वन विभाग से मांग की है कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वहां पर पिंजरा लगाया जाए। इधर, तेंदुए के हमले में महिला के घायल होने की सूचना मिलने पर सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने अस्पताल जाकर महिला का कुशलक्षेम पूछा और पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। इस मौके पर तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश, वन परिक्षेत्राधिकारी हरदेव सिंह, वन खंड अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed