फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Laying the foundation stone of Neelkanth Mahadev Kandhapatna Sarai

Mandi News: नीलकंठ महादेव कांढापत्तन सराय का शिलान्यास

Sun, 16 Nov 2025 03:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:22 PM IST
विज्ञापन
Laying the foundation stone of Neelkanth Mahadev Kandhapatna Sarai
विधायक चंद्रशेखर बोले, बहे फुटब्रिज के लिए शीघ्र मुहैया होगा बजट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। विधायक चंद्रशेखर ने नीलकंठ महादेव कांढापत्तन में रविवार को सराय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां सराय का निर्माण श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।सराय भवन के लिए पहली किस्त 10 लाख रुपये जारी कर दी गई है। 20 लाख रुपये से सोन खड्ड के दोनों किनारों पर श्मशानघाटों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा होने वाला है।

आश्वासन दिया कि सोन खड्ड में बह गए दोनों फुट ब्रिज के निर्माण के लिए भी शीघ्र बजट का प्रबंध किया जाएगा। कांढापत्तन क्षेत्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। कांग्रेस सरकार हर पंचायत और हर गांव तक सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रही है। स्थानीय लोगों और कमेटी पदाधिकारियों ने विधायक का आभार जताया। इस दौरान एसडीएम जोगिंदर पटियाल, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अरविंद, नीलकंठ महादेव कमेटी के प्रधान राज कुमार सोनी, मांचल देव शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed