{"_id":"693c1d0dccf1d717040943d7","slug":"lavi-fair-traders-will-have-to-wrap-up-their-business-by-the-15th-mandi-news-c-178-1-ssml1031-149980-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लवी मेले के कारोबारियों को 15 तक समेटना होगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लवी मेले के कारोबारियों को 15 तक समेटना होगा कारोबार
विज्ञापन
15 दिसंबर को खाली करना होगा लवी मेला मैदान। संवाद
प्रशासन ने 14 तक बढ़ाई मेला सजाने की अवधि
नगर परिषद को 15 से झूले, डोम हटाने के एसडीएम ने जारी किए फरमान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में 11 नवंबर से सजे अंतरराष्ट्रीय मेले में आए कारोबारियों को 14 दिसंबर तक मेला सजाने की इजाजत दी गई है। 15 दिसंबर से मेले में सजी दुकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू होगी। स्थानीय प्रशासन ने नगर परिषद को पत्र जारी कर 15 दिसंबर से मेला मैदान में लगे झूले और डोम को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। रामपुर में लवी मेले की अवधि इस बार 14 नवंबर निर्धारित की गई थी। हालांकि, पूर्व में मेला सजाने के लिए 10 दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी। मेले में आए कारोबारियों की मांग को देखते हुए मेला कमेटी ने 14 दिसंबर मेला सजाने की अनुमति दी है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नगर परिषद को पत्र जारी किया है। इसमें 15 दिसंबर से मेले में सजी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि शहर में यातायात को सुचारु रूप से चलाने, स्थानीय व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की समस्याओं, नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 और 7, ग्राम पंचायत जगातखाना, ब्रौ और चाटी के जन प्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के अनुरोध एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपरांत मेले का समापन निर्धारित तिथि के अनुसार किया जाना है। इस संबंध में लवी मेला मैदान और एनएच पांच के किनारे बैठे सभी व्यापारियों और दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी दुकानें, स्टॉल, ढाबे, व्यापार स्थल को 15 दिसंबर की शाम तक पूरी तरह खाली कर दें। यदि निर्धारित तिथि तक दुकानें, स्टॉल खाली नहीं किए जाते हैं, तो प्रशासनिक नियमों के अनुसार उनका सामान जब्त किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित व्यापारी की होगी।