फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide in Jogindernagar damaged roads of wards, drinking water, ambulance services affected

Mandi News: जोगिंद्रनगर में भूस्खलन से वार्डों के रास्ते क्षतिग्रस्त, पेयजल, एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित

Wed, 14 Aug 2024 07:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 14 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Landslide in Jogindernagar damaged roads of wards, drinking water, ambulance services affected
जोगिंद्रनगर नगर परिषद के वार्ड 5 व 6 में क्षतिग्रस्त पेयजल लाईनों को जोड़ते कर्मचारी व नुकसान क
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर में हाल ही में हुए भूस्खलन के कारण कई वार्डों के रास्ते बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो गया है। विशेषकर वार्ड 5 और 6 के सैकड़ों लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई है। भूस्खलन से कई वाहन फंस गए हैं और एंबुलेंस सेवाएं भी बाधित हो गई हैं।
विज्ञापन

ईसीएच अस्पताल के समीप भूस्खलन के कारण पेयजल लाइनों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे दो दिनों तक पेयजल आपूर्ति ठप रही। इसके चलते वार्डवासियों को आसपास के नलों से पानी की आपूर्ति के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी ओम मरवाह, विवेक, बंटी, हरीश, देवेंद्र आदि ने बताया कि पहले से ही खोखले हो चुके डंगों की अपरोच पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पैदल चलना भी अब खतरनाक हो गया है। एंबुलेंस और छोटे निजी वाहनों की आवाजाही बंद हो जाने के कारण गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना एक बड़ा चुनौती बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन कर लिया गया है और अब नए सिरे से रास्तों के निर्माण को लेकर वार्डवासियों से चर्चा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रमेश सकलानी ने बताया कि भूस्खलन से बिजली पोल भी हवा में लटके हुए हैं। इन्हें सुरक्षित रखने के लिए बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने निरीक्षण किया है।

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अराध्य ने बताया कि भूस्खलन से पेयजल लाइनों के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही थी। अस्थायी तौर पर लाइन को सुधार कर फिलहाल वार्डों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed