फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Landslide in Dood on Chandigarh-Manali NH, highway blocked for 12 hours

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर डयोड में भूस्खलन, 12 घंटे बाधित रहा हाईवे

Tue, 24 May 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Dood on Chandigarh-Manali NH, highway blocked for 12 hours
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर डयोड के पास पहाड़ी से भू-स्खलन होने के कारण सड़क पर लगा वाह? - फोटो : Mandi
नगवाईं/पंडोह (मंडी)। जिले में सोमवार देररात से मंगलवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश से जीवन अस्तव्यस्त हो गया। राष्ट्रीय उच्चमार्ग चंडीगढ़-मनाली में डयोड के पास भूस्खलन होने से सोमवार रात 10:00 बजे से हाईवे बंद हो गया।
विज्ञापन

इसे मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक बहाल किया जा सका। इस दौरान हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे करीब 12 घंटे बाधित रहा। पंडोह और हणोगी के बीच में करीब 10 किमी तक जाम लग गया। इसमें एचआरटीसी और निजी बसों समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

फोरलेन कटिंग का मलबा गिरकर कीचड़ बन गया। इसमें फंसे कई वाहनों को जेेसीबी की मदद से निकाला गया। जाम के स्कूली विद्यार्थियों के साथ-साथ कर्मचारी भी अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 4:00 बजे तक यातायात पूरी तरह से बहाल हो सका। सुबह 11:00 बजे के समीप बिंद्राबणी के पास 102 एंबुलेंस पर पत्थर गिरने से उसमें सवार जच्चा बच्चा, एंबुलेंस चालक और ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन) बाल बाल बचे। उधर, सरकाघाट और मसाहन में दो घरों की छतें उड़ गईं। इन घरों मेें परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे हैं।

21 ट्रांसफार्मर बंद रहने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। चंडीगढ़-मनाली एनएच पर पुलिस विभाग को भी यातायात सुचारु करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वाहनों को वाया कटौला-बजौरा मार्ग से भेजा गया, लेकिन वहां भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed