{"_id":"68a21ec3b3dbb2bd12009159","slug":"landslide-in-chowk-bradta-panchayat-6-houses-in-danger-mandi-news-c-90-1-mnd1001-166230-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चौक ब्राड़ता पंचायत में भूस्खलन, 6 घर खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चौक ब्राड़ता पंचायत में भूस्खलन, 6 घर खतरे की जद में
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत चौक ब्राड़ता का मच्छलाणा गांव शनिवार रात भूस्खलन की चपेट में आ गया। इससे 6 घर पूरी तरह खतरे की जद में आ गए हैं।
प्रभावित परिवारों में सरवण कुमार, मुंशी राम, खेम राज, बालम राम, सुनील और प्रोमिला देवी शामिल हैं। भूस्खलन के कारण ब्राड़ता-जाजर सड़क का नामोनिशान मिट गया है। कुकैण गांव का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। एसडीएम स्वाति डोगरा मौके पर पहुंचीं और प्रशासन ने सभी प्रभावित परिवारों को घर खाली करने के आदेश दिए।
इनमें तीन परिवारों को ब्राड़ता स्कूल में शिफ्ट किया गया। प्रोमिला देवी को फॉरेस्ट हट और अन्य परिवारों को पड़ोसियों के घरों में अस्थायी तौर पर शरण लेनी पड़ी। प्रशासन ने राहत सामग्री के तौर पर राशन किट और तिरपाल भी वितरित किए। कांग्रेस नेता पवन ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। संवाद