फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   land sliding on nh

पहाड़ी से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करने का दिया सुझाव

Mon, 21 Dec 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 21 Dec 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
land sliding on nh

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर हणोगी और थलौट के बीच दवाड़ा के पास पहाड़ी खिसकने की घटना पर सोमवार को मनाली से पहुंची बीआरओ की टीम ने मौका मुआयना किया। जिला प्रशासन ने पहाड़ी खिसकने पर बीआरओ को मौके पर बुला कर भौगोलिक दृष्टि से जांच करने को कहा था।

विज्ञापन


बीआरओ के कर्नल राजेंद्र कुमार की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया। सात दिसंबर की सुबह दवाडा के पास पहाड़ी खिसकने से नेशनल हाईवे यातायात के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया था। करीब 50 से 100 मीटर तक एनएच पर भारी भरकम पत्थर और मलबा आ गया था। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने पर जिला प्रशासन ने भी बीआरओ और स्टेट जियोलॉजिस्ट को मौके पर आकर जांच करने को कहा था।
विज्ञापन


सोमवार को बीआरओ ने दवाडा पहुंच कर खिसक रही पहाड़ी का निरीक्षण किया। बीआरओ टीम में 38 बॉर्डर रोड टास्क फोर्स मनाली के कमांडर कर्नल केपी राजेंद्र कुमार, कार्यकारी इंजीनियर अनुज सेन, कनिष्ठ अभियंता प्रकाश ने दवाड़ा में गिर रही पहाड़ी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान नेशनल हाईवे के सहायक अभियंता कांशी राम गुलेरिया भी मौजूद थे। बीआरओ के कर्नल केपी राजेंद्र कुमार ने सुझाव दिया कि पहाड़ी से ज्यादा छेड़छाड़ न की जाए। पहाड़ी स्टेबल है। उन्होंने नेशनल हाईवे विभाग को पहाड़ी से गिर रहे लुज पत्थरों और मलबे को हटाने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed