फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   land slide in mandi, women died

गुम्मा के पटयूड़ में मलबे की चपेट में आने से महिला की मौत

Sat, 27 Aug 2016 10:49 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 27 Aug 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
land slide in mandi, women died
मकान पर ‌गिरा मलबा - फोटो : अमर उजाला
जोगिंद्रनगर/नेरचौक (मंडी)। मूसलाधार बारिश से गुम्मा पंचायत के पटयूड़ गांव में पहाड़ी से भूस्खलन का मलबा रांझू राम के रसोई घर पर गिर गया। जिससे रसोई घर में रांझू राम की पत्नी की मलबे की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलने पर एसडीएम जोगिंद्रनगर राहुल पुलिस दल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल ने मलबे को हटा कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

  पटयूड़ गांव की 42 वर्षीय मीरा देवी पत्नी रमेश कुमार सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद लगभग दस बजे के आसपास अपने स्लेटनुमा मकान की रसोई में खाना बना रही थी कि अचानक पहाड़ी से रसोई के ऊपर मलबा गिर जाने से वह दब गई। पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों और पुलिस दल की सहायता से महिला के शव को बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मौके पर उपमंडलाधिकारी नागरिक राहुल चौहान, नायब तहसीलदार, होमगार्ड के जवान, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान सुनील नाग, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश ठाकुर, पूर्व उपप्रधान ज्ञान चंद ठाकुर भी पहुंच गए थे। महिला की एक बेटी की शादी हो गई है तथा तीन बच्चे स्कूल भेज दिए थे। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दस हजार की फौरी राहत प्रदान की है।
विज्ञापन

उधर, भारी बारिश से उरला के पास एडवोकेट राजेश चंदेल का तीन मंजिला रिहायशी मकान भूस्खलन के कारण खतरे की जद में आ गया है। राजकीय प्राथमिक पाठशाला घटासणी में स्कूल भवन पानी से लबालब हो जाने के कारण स्कूली नौनिहालों को भी परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा। शनिवार को स्कूली विद्यार्थियों को पाठशाला में दिन भर खड़े होने को मजबूर होना पड़ा। स्कूल प्रबंधन समिति ने इस बारे में पंचायत प्रतिनिधियों सहित विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। बीडीसी सदस्य रीता ठाकुर ने कहा कि नेशनल हाईवे की नालियों का सारा पानी स्कूल भवन में घुसता है। जिससे यहां परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण घटासणी-बरोट संपर्क मार्ग लचकंढी के पास पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगा कर बंद मार्ग को बहाल करवाया। उधर, फियूनगलू-धरमेहड़-सुधार मार्ग में भी पंद्रह किलोमीटर के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मार्ग बंद हो रहा है। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग में बृजमंडी, हराबाग, छाणग, भलाणा के पास मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। भलाणा के पास चीड़ के पेड़ गिरने से भी मार्ग कुछ समय के लिए बाधित रहा। लगातार जारी बारिश से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेरचौक बाजार में दो दर्जन दुकानों में घुसा मलबा
बल्ह घाटी में बारिश का कहर जारी है। बल्ह तहसील कार्यालय में भी बारिश का पानी घुसा है। इसके अलावा नेरचौक बाजार में दो दर्जन दुकानों में पानी और मलबा घुस गया है। दुकानों में पानी घुसने के कारण व्यापारियों का लाखों का नुकसान हुआ है। साथ ही भंगरोटू प्राइमरी व मिडल स्कूलों के अलावा लोगों के घरों में भी नाले का पानी घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तहसीलदार बल्ह गोपाल शर्मा ने कहा कि बडसू में बिजली गिरने का मामला सामने आया है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर तिरपाल व अन्य सामान दिया है। इधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि बारिश से नुकसान हुआ है। जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed