{"_id":"57b0704b4f1c1b4d446eaf36","slug":"land-slide-hit-the-hrtc-bus-one-women-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर सरकारी बस पर गिरे पत्थर, एक महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर सरकारी बस पर गिरे पत्थर, एक महिला घायल
मंडी
Updated Sun, 14 Aug 2016 06:51 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे 21 पर बिंद्राबनी के पास ल्हासा गिरने से क्षतिग्रस्त हुई बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास भूस्खलन होने के कारण एचआरटीसी की बस पत्थरों की चपेट में आ गई। जिससे बस में सवार एक महिला को चोटें आई है। पत्थरों से बस के शीशे टूट गए। मलबा गिरने से एनएच करीब पांच घंटे बंद रहा। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगा कर एनएच को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय मंडी से लगभग छह किलोमीटर दूर चार मील के पास शनिवार रात को भूस्खलन से मनाली-चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। हालांकि रात को लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को बहाल कर दिया। लेकिन बारिश के चलते रविवार सुबह करीब सात बजे फिर से भूस्खलन हो गया। इसी दौरान दिल्ली से मनाली की ओर जा रही एचआरटीसी की बस चट्टान से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
पत्थरों से बस के शीशे टूट गए। जिससे बस में सवार एक महिला को हल्की चोटें आई है। महिला को उपचार के लिए पंडोह भेजा गया। भूस्खलन की सूचना मिलते ही एनएच के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी लगा कर यातायात बहाल किया। लेकिन उसके बाद फिर से पहाड़ी दरकी है। जिसके कारण यातायात 12 बजे के आसपास बहाल किया गया। बताया जा रहा है कि रात को भी लगभग 10 बजे यहां पर भूस्खलन हुआ था, जिसे रात को साढ़े 12 बजे तक सड़क से हटाया गया था। उधर, घटना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सदर मदन कुमार धीमान ने कहा कि पहाड़ से भूस्खलन होने से सड़क अवरुद्ध हुई है। एनएच प्राधिकरण ने दो जेसीबी सड़क बहाल करने के लिए लगाई है। इसके अलावा वाहनों चालकों के लिए पुलिस के जवान भी वहां पर तैनात किए गए हैं। क्योंकि वहां पर अभी तक तीन बार भूस्खलन हो गया है। उन्होंने वाहन चालकों से ध्यान से चलने का आग्रह किया है।
विज्ञापन