फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lal Singh of Balh won medals in Chandigarh

Mandi News: बल्ह के लाल सिंह ने चंडीगढ़ में जीते पदक

Mon, 31 Mar 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lal Singh of Balh won medals in Chandigarh
चंडीगढ़ में रोटो पीजीआई ट्रांसप्लांट गेम में अपने मेडल  जे साथ लाल सिंह
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़ में बीते दिन रोटो पीजीआई ट्रांसप्लांट गेम का आयोजन किया गया। इसमें मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के दौंधी गांव के लाल सिंह चौधरी ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीते। अब उनका चयन जर्मनी में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

लाल सिंह चौधरी ने प्रतियोगिता में बैडमिंटन में रजत, भाला फेंक में कांस्य, शॉटपुट में रजत, लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त किया। बता दें कि दिसंबर में पीजीआई चंडीगढ़ में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसमें उनकी माता ने उन्हें किडनी दी थी। इस प्रतियोगिता में वही लोग भाग लेते हैं जो या तो कोई अंग किसी से लेते या फिर कोई अंग दान करते हैं।
विज्ञापन

इसलिए इसे रोटो पीजीआई ट्रांसप्लांट गेम का नाम दिया गया है। लाल सिंह ने इसी खेल में हिमाचल की टीम के लिए प्रतिनिधित्व किया और 400 मीटर की दौड़ में रजत पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता का समापन पीजीआई के प्रशासनिक अधिकारियों ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed