फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lal Chand in Rahala Panchayat, Jairam became president in Takoli

राहला पंचायत में लाल चंद, टकोली में जयराम बने अध्यक्ष

Thu, 05 Aug 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lal Chand in Rahala Panchayat, Jairam became president in Takoli
झीड़ी पंचायत में नवगठित कांग्रेस कार्यकारिणी के पदाधिकारी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव ठाक? - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। स्नोर घाटी की सात पंचायतों में कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। पंचायत स्वाखरी की कमान दलीप सिंह, झीड़ी की परस राम, चैहटीगढ़ पंचायत में दुगले राम, राहला पंचायत में लाल चंद, टकोली पंचायत में जय राम और पाली पंचायत में खेबे राम को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव ठाकुर ने कहा कि तीन विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ मंडी लोकसभा उपचुनाव से पहले संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कमेटियों का गठन किया जा रहा है। सभी पंचायतों में बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता की समस्याएं भी सुनी जा रही हैं। कमेटियों के गठन से पहले झीड़ी में बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें स्थानीय लोगों ने पेयजल संकट और खस्ताहाल सड़कों की समस्या उठाई। विधायक का गृह क्षेत्र होने के बावजूद मूलभूत सुविधाओं के लिए लोग परेशान हैं। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने के लिए कांग्रेस का अभियान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला कांग्रेस महासचिव प्रेम सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस सचिव दलीप सिंह ठाकुर, युकां अध्यक्ष मनोज ठाकुर, नरोत्तम राम, फर्म देव, हरीश कुमार और जगत राम सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed