फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lakshmi first in poster making, Nikita first in slogan writing

Mandi News: पोस्टर मेकिंग में लक्ष्मी, स्लोगन लेखन में निकिता प्रथम

Fri, 19 Dec 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi first in poster making, Nikita first in slogan writing
मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में अश्वगंधा जागरूकता अभियान (कार्यशाला-सह-प्रतियोगिता) एवं फूड फेस्ट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. आरके प्रुथी रहे। विशिष्ट अतिथि में प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार, सुरेंद्र मोहन, प्रो. संजीत, डॉ. जीवानंद, धर्मवीर, शीतल चंदेल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पोस्टर, नारे एवं कोलाज के माध्यम से अश्वगंधा के औषधीय गुणों और उसके महत्व को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। स्कूल स्तर की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने प्रथम, एंजल ने द्वितीय तथा राधिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। स्कूल स्तर की स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में निकिता प्रथम, तेजस द्वितीय तथा मोहम्मद इरफान तृतीय स्थान पर रहे। कॉलेज स्तर की स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में उज्ज्वल, सुधा एवं सनम ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार अर्जित किए।
विज्ञापन

कॉलेज स्तर की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कशिश कांट, पूनम और मानसवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान औषधीय पौधों की प्रदर्शनी, छात्रों की ओर से लगाए गए खाद्य स्टॉल तथा स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल और पोस्टर एवं कोलाज प्रदर्शनी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed