{"_id":"6aa05e5ab83deb829f0464ca","slug":"ladbhadol-dominates-the-block-level-sports-competition-mandi-news-c-90-1-mnd1020-212389-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लडभड़ोल का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लडभड़ोल का दबदबा
विज्ञापन
पंडोल में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि व अन्य। स्त्रोत- संस्थान
मुख्यातिथि ने विजेताओं को बांटे पुरस्कार, वॉलीबाल में लडभड़ोल रहा विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 छात्रा खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल ने ऑल ओवर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
इसके अलावा वॉलीवाल के फाइनल मुकाबले में लडभड़ोल स्कूल ने पंजालग स्कूल को एकतरफा अंदाज में हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि खो-खो स्पर्धा में लडभड़ोल उपविजेता रहा। कबड्डी स्पर्धा में पाइन ग्रोव स्कूल विजेता तथा तुलाह स्कूल उपविजेता बना।
बैडमिंटन के फाइनल में मेजबान पंडोल स्कूल ने बाजी मारी और भराड़पट्ट स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज स्पर्धा में हरी गंगा नंदन स्कूल विजेता व पंडोल स्कूल उपविजेता बना। इसके अलावा योग प्रतियोगिता में करसाल हाई स्कूल ने पहला और पाइन ग्रोव स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।