फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Lack of field staff has increased workload, duties and responsibilities should be clear: Mukesh Rathi

फील्ड स्टाफ की कमी से बढ़ा कार्यभार, ड्यूटी और जिम्मेदारियां हों स्पष्ट : मुकेश राठी

Thu, 22 Jan 2026 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 22 Jan 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
Lack of field staff has increased workload, duties and responsibilities should be clear: Mukesh Rathi
सुंदरनगर (मंडी)। एचपीएसईबीएल जेई-एएई एसोसिएशन मंडी जोन की बैठक बुधवार को सुंदरनगर में हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश राठी ने की। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों और इंजीनियरों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष मुकेश राठी ने कहा कि वर्तमान में फील्ड स्टाफ और तकनीकी कर्मचारियों की भारी कमी के कारण अधिकारियों और इंजीनियरों पर अत्यधिक कार्यभार पड़ रहा है। इससे न केवल कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है बल्कि कर्मचारियों पर मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है। उन्होंने रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा आवश्यक सामग्री की नियमित और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग प्रबंधन से की।
विज्ञापन

बैठक में यह मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया कि जूनियर इंजीनियरों से अनावश्यक रूप से ऑफलाइन रजिस्टरों में प्रविष्टियां करवाई जा रही हैं, जिससे उनका समय वास्तविक तकनीकी कार्यों के बजाय औपचारिकताओं में व्यर्थ हो रहा है। संघ ने मांग की कि फील्ड में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी और जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से परिभाषित की जाएं ताकि कार्य के दौरान किसी प्रकार की असमंजस या बाधा उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान मंडी जोन की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। सर्वसम्मति से तारा चंद को जोनल अध्यक्ष, विक्रम सिंह को जोनल वरिष्ठ उपाध्यक्ष और विक्रांत को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं अंकित कुमार को जोनल महासचिव, चरण सिंह नेगी को अतिरिक्त महासचिव, मनोज कुमार को मुख्य संगठन सचिव, गुलशन कुमार को वित्त सचिव, पुष्पराज को प्रकाशन सचिव और रमन कुमार को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed