फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kutha festival

‘बोतला फूटी हाय रे नातिया’ पर मचाया धमाल

Sat, 28 May 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Sat, 28 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कुथाह मेले की पहली संध्या सुरेश सोहल के नाम रही। इसके अलावा रमेश कटोच, गोविंद भारद्वाज, गोपी जेक्स, कुशहाल सिंह ने भी सांस्कृतिक संध्या में शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। सुरेश सोहल ने एक से बढ़ कर एक गाने गाकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

लोकल कलाकार कुशहाल सिंह ने रंग डालणा चूना हो साहिबा री बीबी ऐ,  गोविंद ठाकुर ने आने से उसके आए बाहर, हाय मेरी गुजरिये तेरा क्या जीणा , कांगड़ी गीत काजो करदी तू बंगा रे छणाके छोरुआं दे जीउ जलदे पर वाहवाही लूटी। निरमंडे रे बामणिए, बांकी बांकी छोरीए आइजा कुथाह रे मेले, जीउ लागा जलदा शोभलीए और पोशा माघरी रातड़ी से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। रमेश कटोच ने बबली प्यारिये, तेरे मेरा प्यार अड़िये बचपनो रा, इक अधिया पिलाइजा रे, बोतला फूटी हायरे नातिया बोतला फूटी, गजरा मोहब्बत वाला अखियों में ऐसे डाला से समां बांध दिया। सुरेश सोहल ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वो भारत देश है मेरा, बुरा लागा तेरा पानी पीउणा ओ रीनू ओ रीनू, रोहड़ू जाना मेरी आमीए और पिपली खाई लागी सीसी, चलाओ न नेणो से बाण रे जान लेलो न जान रे,  फूलो सा चेहरा तेरा कलियों सी मुस्कान है, खाईके पान बनारस वाला खोल दे बंद अक्ल का ताला, जट यमला पगला दीवाना गानों पर खूब झुमाया। शिमला के गोपी जेक्स याद आ रहा है तेरा प्यार, दिल ले गई कुड़ी कुथाह की, सावन में लग गई आग, दस बहाने कर कर के ले गई दिल व बोलो तारा तारा से लोगो को खूब नचाया।
विज्ञापन

प्रधान ग्राम पंचायत तुगांधार और मेला कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि अब मेला एक दिन और बढ़ गया है। पहली सध्यां में नायब तहसीलदार थुनाग हरीश ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिसके बाद स्थानीय पंचायत प्रधान यंजना शर्मा ने टोपी पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed