फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kullu shawls will be included in handicrafts exhibitions across the country

देश भर की हस्तशिल्प प्रदर्शनियों में कुल्लू शॉल हो पाएगी शामिल

Thu, 28 Apr 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Kullu shawls will be included in handicrafts exhibitions across the country
नाचन क्षेत्र के स्यांज गांव में उद्योग विभाग द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में महिला को पुरस - फोटो : Mandi
गोहर(मंडी)। अब देश भर की हस्तशिल्प प्रदर्शनियों में कुल्लू शॉल भी शामिल होगी। कुल्लू शॉल को हस्तशिल्प आर्टिजन कार्ड में भी शामिल किया गया है। ऐसे में कुल्लू शॉल के उत्पादन से जुड़े लोग हस्तशिल्प और हथकरघा की योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। दोनों विधाओं की प्रदर्शनी में कुल्लू शॉल प्रदर्शित की जा सकेगी।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी नाचन की स्यांज पंचायत में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र ओम प्रकाश जरियाल ने दी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नाचन के विधायक विनोद कुमार ने की। कार्यक्रम में 49 कामगारों को आर्टीजन कार्ड बांटे गए। प्रतिभागियों को टूल किट भी मुहैया करवाई गईं।
विज्ञापन

यह है आर्टिजन
महाप्रबंधक के अनुसार आर्टिजन कार्ड हस्तशिल्प कारीगरों का एक तरह का पहचान पत्र है। इसकी मदद से कार्ड धारक केंद्र या राज्य सरकार के मार्केटिंग प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं। देशभर के सरकारी मेले में उन्हें मुफ्त स्टाल और आने-जाने का किराया दिया जाएगा। युवा आर्टिजन को उद्योग स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत छूट पर 10 लाख रुपये तक का मुद्रा लोन, आम आदमी बीमा योजना का लाभ समेत दो बच्चों को 9 से 12 क्लास के बीच स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके अलावा कार्य विस्तार के लिए बिना जमानत के कम ब्याज पर 2 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed