{"_id":"56ed61ae4f1c1b807c8b4673","slug":"kulddeep-perform-in-nalbad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने नचाए दर्शक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने नचाए दर्शक
अमर उजाला मंडी
Updated Sun, 20 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति दे ते कुलदीप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय भंगरोटू नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग कुलदीप शर्मा के नाम रही। कुलदीप ने एक से बढ़ एक नाटियां प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब नचाया। सांस्कृतिक संध्या में एसडीएम सदर मदन कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
गायक कुलदीप ने रोहडू जाणा, हिमाचल ओ प्यारा, शाबासे-शाबासे गाने पर दर्शकों को खूब नचाया। वहीं, मांडव्य कला मंच ने नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कला मंच के कलाकारों ने मंडयाली गाने गाकर वाहवाही लूटी।
सहयोग विशेष स्कूल के दिव्यांग बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। दिव्यांग बच्चों ने सारे जहां से अच्छा, हिंदुस्तान हमारा गाने पर प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एसडीएम मदन कुमार ने दिव्यांग बच्चों को तीन सौ रुपये नकद इनाम दिया। वहीं, मेला कमेटी ने दिव्यांग बच्चों को टेडीबीयर दिए। इस अवसर पर बीडीओ सिकंदर, अमृतपाल, राजेंद्र गुप्ता, गोविंद,अंजना रावत, हरीश उपस्थित थे।
विज्ञापन
बेटी है अनमोल पर भी कार्यक्रम
भंगरोटू नलवाड़ मेला ग्राउंड में बेटी है अनमोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडीसी ऋगवेद ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने शानदार प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि ऋगवेद ने कार्यक्रम के आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर ईओ उर्वशी वालिया, परमिंद्र, राकेश, सुभाष, मनप्रीत सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
कब्बडी में महादेव, बॉलीबाल में कोटली बना चैंपियन
नेरचौक (मंडी)। जिला स्तरीय भंगरोटू नलवाड़ मेले में शनिवार को कबड्डी व बॉलीवाल के फाइनल मुकाबले खेेले गए। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महादेव सुंदरनगर व सिबावदार पंडोह के बीच खेला गया। जिसमें महादेव सुंदरनगर की टीम ने 52-33 से जीत हासिल की। वहीं, बॉलीवाल का फाइनल मैच कोटली और सुंदरनगर की टीम के बीच खेला गया। इसमें कोटली ने जीत हासिल की। वहीं, बैडमिंटन सिंगल मुकाबले में पारस ने अमन को मात दी। बैडमिंटन डबल मुकाबले रविवार को खेले जाएंगे।