{"_id":"695bab62c92dd1b5d6055714","slug":"kotli-beat-ghoga-by-20-runs-mandi-news-c-90-1-mnd1001-181642-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कोटली ने घोगा की टीम को 20 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कोटली ने घोगा की टीम को 20 रनों से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। कोटली में तुंगल प्रीमियर लीग के तहत खेले गए मैच में कोटली की टीम ने घोगा की टीम को 20 रनों के अंतर से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोटली टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। बल्लेबाज अजय गुमरा ने सबसे अधिक 37 रन बनाए। मिंडा ने भी 27 रनों की उपयोगी पारी खेली। घोगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए पंकज ठाकुर ने 3 विकेट तथा अमन ठाकुर ने 2 विकेट झटके।
91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी घोगा की टीम 70 रन ही बना पाई। बल्लेबाज करण ठाकुर ने 18 रन और मनीष कुमार ने 13 रन का योगदान दिया। कोटली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान चेतन शर्मा ने दो ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट तथा गौरव ठाकुर ने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट चटकाए। कोटली की टीम के कप्तान चेतन शर्मा को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर चंद्रमणी ने शिरकत की। हवलदार दुर्गा दत्त, सूबेदार सुरेंद्र पाल, दुर्गा सिंह व मनोज कुमार मौजूद रहे। संवाद