फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kol Dam played an important role in irrigating Balh Valley.

Mandi News: कोल बांध, बल्हघाटी को सींचने में निभाई अहम भूमिका

Sun, 16 Nov 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kol Dam played an important role in irrigating Balh Valley.
नरेंद्र खरबंदा। संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश की सबसे बड़ी जल विद्युत परियोजना कोल बांध परियोजना से लेकर बल्हघाटी को सींचने तक कई प्रोजेक्ट में काम कर चुके नरेंद्र खरबंदा आज भी इंजीनियर और समाज सेवा में बेमिसाल है।
विज्ञापन

पाकिस्तान के कोटली में पैदा हुए खरबंदा ने आठ साल की उम्र में बंटवारे का गम झेला है। उसी बंटवारे ने उनके परिवार को सुंदरनगर पहुंचा दिया। अपनी मेहनत के दम पर 1962 में प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता अपनी नौकरी शुरू की। करीब 36 साल सरकारी सेवाएं देने के बाद वह अधिशासी अभियंता के पद से सेवानिवृत्त हुए। सेवा काल में कई उल्लेखनीय कार्य किए।
विज्ञापन

नरेंद्र खरबंदा प्रदेश के वह पहले सिविल इंजीनियर है, जिन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से रशियन टीम के साथ कोल बांध परियोजना का सर्वे किया था। हालांकि प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को लगाने में नाकाम रही। लेकिन उनके किए हुए सर्वे ने परियोजना बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। मंडी जिला के बग्गी मंडल की सबसे बड़ी सिंचाई योजना को मूर्त रूप में ढालने के लिए सहायक अभियंता के रूप में अहम भूमिका निभाई। बीएसएल परियोजना की नहर के पानी से आज भी बल्ह का सैकड़ों हेक्टेयर भूमि सिंचित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
सुंदरनगर के मनमोहन सिंह
जिस तरह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह निर्वासित होकर पाकिस्तान से भारत आए थे, उसी तरह नरेंद्र खरबंदा भी पाकिस्तान से हिमाचल पहुंचे थे। नरेंद्र खरबंदा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह दिखाई देते हैं। यही वजह है कि जब वह मनमोहन सिंह की तरह स्लेटी रंग की पगड़ी पहनकर सामाजिक कार्यों में आते हैं तो उन्हें लोग प्यार से डॉ. मनमोहन सिंह कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed