फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha will protest across the district on February 12.

Mandi News: किसान सभा 12 फरवरी को जिलाभर में करेगी प्रदर्शन

Sun, 08 Feb 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha will protest across the district on February 12.
मंडी। हिमाचल किसान सभा की मंडी जिला कमेटी की बैठक रविवार को तारा चंद मेमोरियल भवन में हुई। जिला कमेटी ने 12 फरवरी की अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर मंडी, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, सुंदरनगर, बालीचौकी और जंजैहली में संयुक्त प्रदर्शनों में हिस्सा लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका को व्यापक रियायतें देना भारत की अर्थव्यवस्था, कृषि और राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को लूटने के यंत्र लगाए जा रहे हैं। स्मार्ट मीटर की लागत भी उपभोक्ताओं से वसूली जाएगी और बिजली बोर्ड की जगह प्राइवेट कंपनियां ले लेंगी। प्री पेड स्मार्ट मीटर से गरीबों के घरों में अंधेरा रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि 29 मार्च को किसान सभा का त्रिवार्षिक जिला सम्मेलन मंडी में होगा। 8 से 21 मार्च के बीच सभी ब्लॉक एवं जोनल कमेटियों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 13 फरवरी से 5 मार्च तक सभी इकाइयों के सम्मेलन करवाए जाएंगे। 22 फरवरी को किसान सभा के एक दिवसीय स्पेशल सदस्यता अभियान के तहत एक दिन में 5 हजार नए सदस्य भर्ती किए जाएंगे। स्मार्ट मीटर और बिजली के निजीकरण के विरोध में अलग से भी 25 फरवरी को जिले के सभी उपमंडलों में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed