फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha took out a rally and protested the Lakhimpur violence

किसान सभा ने रैली निकाल कर लखीमपुर हिंसा का जताया विरोध

Mon, 04 Oct 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha took out a rally and protested the Lakhimpur violence
लखीमपुर हिंसा के विरोध में एसडीएम बल्ह के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजते हुए हिमाचल संयुक? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर(मंडी)। लखीमपुर उत्तर प्रदेश में हुई हिंसा को लेकर हिमाचल किसान सभा की चौंतड़ा ब्लॉक कमेटी ने राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज की अगुवाई में प्रदर्शन किया। इसके बाद खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि मोदी सरकार को हठधर्मिता छोड़कर किसान और आम जनता विरोधी तीनों कृषि कानून तुरंत निरस्त कर देने चाहिए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए खेती किसानी को तबाह करने वाले ये तीन कानून लाए गए हैं। पूरे देश का किसान इन क़ानूनों के खिलाफ है, लेकिन मोदी सरकार इन क़ानूनों को किसान हितैषी बताकर देश की जनता को गुमराह करने पर तुली हुई है। जनता पर महंगाई की मार, काले कानूनों से वार और चहेते पूंजीपतियों पर उपकार को देश की जनता सहन नहीं करेगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर नीलम, भगत, धनवंती, संजीत कुमार, प्रकाश चंद, संतोष, राजेश कुमार, राज कुमार, निशु देवी, राम सिंह, सीमा देवी, मथरी देवी, देस राज, सुमना देवी, वीना देवी, सुन्नी देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed