फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kisan Sabha enraged over disregard of MNREGA law

Mandi News: मनरेगा कानून की अवहेलना पर भड़की किसान सभा

Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha enraged over disregard of MNREGA law
बेरोजगारी भत्ते के लिए बीडीओ कार्यालय के बाहर धरना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। बालीचौकी में मनरेगा मजदूरों को काम न मिलने और कथित कानून उल्लंघन के खिलाफ किसान सभा और श्रमिक संगठन ने प्रदर्शन किया। शनिवार को किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा के नेतृत्व में मजदूरों ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देकर बेरोजगारी भत्ते की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मनरेगा कानून के तहत आवेदन के 15 दिन के भीतर काम मिलना चाहिए, लेकिन 68 दिन बीत जाने के बाद भी न तो काम मिला है और न ही बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। इसे कानून का स्पष्ट उल्लंघन बताया गया। संगठन ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान इंद्र सिंह और पूर्व उपप्रधान नवल किशोर ने भी मजदूरों के हक में आवाज उठाई और जरूरत पड़ने पर चक्का जाम व कानूनी कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed