फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kin of JBT student who died in road accident to receive 16.22 lakh compensation.

Mandi News: सड़क हादसे में जेबीटी छात्रा की मौत पर परिजनों को मिलेगा 16.22 लाख मुआवजा

Fri, 31 Jul 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kin of JBT student who died in road accident to receive 16.22 lakh compensation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। चक्कर स्थित आस्था अस्पताल के पास सड़क हादसे में जान गंवाने वाली 20 वर्षीय जेबीटी छात्रा आकांक्षा के माता-पिता को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (एमएसीटी) मंडी ने 16.22 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।
अधिकरण ने दुर्घटना के लिए पीछे से टक्कर मारने वाली मोटरसाइकिल के चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए बीमा कंपनी को याचिका दायर करने की तिथि से 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित राशि अदा करने के निर्देश दिए हैं।24 सितंबर 2023 को हुए हादसे में घायल आकांक्षा की अगले दिन पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। माता-पिता ने 50 लाख रुपये का दावा दायर किया था।
विज्ञापन

अधिकरण ने साक्ष्यों के आधार पर चालक की लापरवाही तय करते हुए आकांक्षा की अनुमानित मासिक आय 10 हजार रुपये मानकर, भविष्य की संभावनाएं और अन्य मदों को जोड़ते हुए 16.22 लाख रुपये मुआवजा निर्धारित किया, जो दोनों माता-पिता को बराबर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed