फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kidney patients deprived of dialysis spots at Jogindernagar hospital

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में डायलिसिस स्पॉट से महरूम किडनी के मरीज

Sat, 18 Apr 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Kidney patients deprived of dialysis spots at Jogindernagar hospital
सीमित संसाधनों से मरीजों की जान को खतरा
विज्ञापन

अस्पताल में डायलिसिस मशीनों के विस्तार की प्रक्रिया जारी : एसएमओ

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में किडनी मरीजों को दो वर्षों बाद भी डायलिसिस स्पॉट की पर्याप्त सुविधा न मिलने से उनकी जान पर खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र के 30 से अधिक किडनी मरीज पिछले दो साल से स्थानीय अस्पताल में डायलिसिस स्पॉट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण उन्हें निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। 60 से 80 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मरीजों को डायलिसिस के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

उपमंडलीय अस्पताल में वर्ष 2022 से डायलिसिस सुविधा शुरू हुई थी, जहां वर्तमान में लगभग 22 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके बावजूद 30 से अधिक मरीज पंजीकरण के बाद भी इस सुविधा से वंचित हैं, जिससे तीमारदारों में आक्रोश है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से स्थानीय अस्पताल में डायलिसिस सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की है, ताकि मरीजों को घर के पास ही उपचार मिल सके।
विज्ञापन

डायलिसिस यूनिट एक निजी संस्था के सहयोग से संचालित हो रही है, जहां करीब 22 मरीजों को उपचार मिल रहा है। मशीनों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से लगातार पत्राचार किया जा रहा है, ताकि प्रतीक्षा कर रहे मरीजों को भी जल्द सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ डॉ. विकास नाथ ने बताया कि अस्पताल में डायलिसिस मशीनों के विस्तार की प्रक्रिया जारी है। वहीं, डायलिसिस यूनिट के प्रभारी शिवम के अनुसार पिछले दो वर्षों से अस्पताल प्रशासन से अतिरिक्त स्थान की मांग की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed