फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kiddnaping in tihra

टिहरा में नाबालिग का अपहरण

Wed, 03 Jun 2015 04:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Wed, 03 Jun 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
kiddnaping in tihra

उपमंडल की सधोट पंचायत के रोसो गांव में एक सोलह वर्षीय नाबालिग युवती का

विज्ञापन
अपहरण करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने टिहरा क्षेत्र के चार लोगों पर बहला-फुसला कर युवती का अपहरण करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर सरकाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चार पांच दिन पहले उसकी बेटी खेतों में काम करने गई थी। वहां से आरोपी युवक, उसके माता-पिता और अन्य महिला उसे अगवा करके ले गए। इस संबंध में उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बेटी नाबालिग है और आठवीं पास है। उसने पुलिस से उसकी लड़की को ढूंढने और आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed