{"_id":"1bf2bd5a40aec0c6e2036600a3de1fc0","slug":"kiddnaping-in-tihra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरा में नाबालिग का अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरा में नाबालिग का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Wed, 03 Jun 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल की सधोट पंचायत के रोसो गांव में एक सोलह वर्षीय नाबालिग युवती का
विज्ञापन
अपहरण करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने टिहरा क्षेत्र के चार लोगों
पर बहला-फुसला कर युवती का अपहरण करने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत
पर सरकाघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि चार पांच दिन पहले उसकी बेटी खेतों में काम करने गई थी। वहां से आरोपी युवक, उसके माता-पिता और अन्य महिला उसे अगवा करके ले गए। इस संबंध में उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बेटी नाबालिग है और आठवीं पास है। उसने पुलिस से उसकी लड़की को ढूंढने और आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।