फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Khichdi distributed on Lohri, Makar Sankranti festival

लोहड़ी, मकर संक्रांति पर्व पर बांटी खिचड़ी

Fri, 14 Jan 2022 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Khichdi distributed on Lohri, Makar Sankranti festival
मंडी के महामृत्युंजय मंदिर में लोहड़ी पर्व पर गिठ्ठा पूजन करते पुजारी और श्रद्धालु। - फोटो : Mandi
मंडी। जिले में लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घर-घर में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और एक-दूसरे को बांटे। लोहड़ी की रात को लोगों ने कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। गिट्ठा जलाकर मूंगफली और रेवड़ी चढ़ाकर गीत-संगीत के साथ लोहड़ी का पर्व बनाया।
विज्ञापन

सुबह होते ही पूजा-पाठ और स्नान के बाद खिचड़ी बनाई और एक-दूसरे को खिलाई। शुक्रवार सुबह सबसे पहले लोगों ने खिचड़ी पितरों को अर्पित की। इसके बाद सगे-संबंधी, रिश्तेदार और पड़ोसियों को खिचड़ी परोसी। लोगों ने सुबह उठकर पवित्र स्थानों पर जाकर स्नान, तुलादान और पूजा-पाठ भी किया।
विज्ञापन

नवग्रह पूजन भी किया गया। पूरा वर्ष भर सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी। इस दिन से ही माघ महीना शुरू होता है। इस दिन से गर्मी का हल्का हल्का एहसास और दिन बढ़ना शुरू होते हैं। हिंदु मान्यता के अनुसार इस महीने को धर्मी महीना भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराज, नाचन, सरकाघाट, धर्मपुर, जोगिंद्रनगर, पधर और अन्य क्षेत्र में पारंपरिक ढंग से लोहड़ी पर्व मनाया गया। महामृत्युंजय मंदिर मंडी में वीरवार देर शाम लोहड़ी पर्व पर अंगीठा जलाकर विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि यह पर्व समरसता का भी प्रतीक है। मान्यता के अनुसार माघ महीना में दान पुण्य करने का विशेष महत्व रहता है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed