फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kharshi Panchayat's deputy head arrested with two kilos of charas

खारशी पंचायत का उपप्रधान दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Sat, 25 Sep 2021 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Kharshi Panchayat's deputy head arrested with two kilos of charas
मंडी। शहर से सटे गुटकर के हनुमान मंदिर के समीप कार सवार खारशी पंचायत के उपप्रधान को पुलिस टीम ने 2.190 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चरस को बैग में छिपाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की संपत्ति की भी जांच की जा रही है। चरस तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुटकर क्षेत्र के हनुमान मंदिर के समीप कार एचपी 65 बी 7979 को चेकिंग के लिए रोका। उसमें चालक से 2.190 किलोग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी की पहचान गोवर्धन सिंह (49) निवासी चच्योट के रूप में हुई है। आरोपी खारशी पंचायत का उपप्रधान है।
विज्ञापन

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बल्ह पुलिस की टीम ने चच्योट क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति को 2.190 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कहा कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी की संपत्ति की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed