फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Keeping youth away from drugs is the biggest challenge today: Dr. Veena

केंद्रीय छात्र संघ का अध्यक्ष अब विवि की कार्यकारी परिषद का होगा सदस्य : अवस्थी

Wed, 15 Oct 2025 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:58 AM IST
विज्ञापन
Keeping youth away from drugs is the biggest challenge today: Dr. Veena
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि छात्र संघ विश्वविद्यालय की आत्मा का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन

यह न केवल विद्यार्थियों के अधिकारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है बल्कि संस्थान की प्रगतिशील नीतियों के निर्माण में भी सहायक है।
केंद्रीय छात्र संघ का अध्यक्ष अब विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद का सदस्य होगा, जिससे विद्यार्थियों की आवाज नीतिगत स्तर तक पहुंचेगी।
विश्वविद्यालय में यह प्रावधान पहली बार किया गया है जबकि वर्षों पुराने विश्वविद्यालयों में भी यह व्यवस्था नहीं है।
मंगलवार को विवि के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने नवगठित केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रितिका ने अध्यक्ष, हिमांशी ने उपाध्यक्ष, टिंकल कुमारी ने महासचिव तथा रवेला ने सह सचिव सहित 23 विद्यार्थियों ने कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed