फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kateru-Paudakothi road will be rejuvenated with an investment of 1.5 crore rupees.

Mandi News: कटेरु-पौड़ाकोठी मार्ग का डेढ़ करोड़ से होगा कायाकल्प

Tue, 20 Jan 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kateru-Paudakothi road will be rejuvenated with an investment of 1.5 crore rupees.
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की कटेरु-पौड़ाकोठी 12 किलोमीटर सड़क के दिन अब बहुरेंगे। यह सड़क चकाचक होगी। 1.65 करोड़ रुपये इस सड़क के चौड़ीकरण पर खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। इससे सुंदरनगर की तीन पंचायतों और नाचन की एक पंचायत के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

नाचन के कटेरु को सुंदरनगर के बटवाड़ा से जोड़ने वाली इस सड़क के तैयार होने से फंगवास, पौड़ाकोठी, सेगल और द्रुमट बैहली जैसी दूरस्थ पंचायतों के लोगों को भी सीधे तौर पर लाभ होगा। स्थानीय निवासी कर्मचंद, दीनानाथ, चमन लाल ने बताया कि करीब 11 सालों के बाद यह सड़क पक्की होने जा रही है। 2023 और 2025 की बरसात के बाद यह सड़क कई जगह से इतनी क्षतिग्रस्त हो गई थी कि कई दिनों तक पौड़ाकोठी बस भी नहीं पहुंची थी। इस सड़क में कई जगह डंगे लगने है। सड़क चौड़ी और पक्की होने के बाद सफर भी सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

....
इस सड़क के विस्तारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द प्रक्रिया पूरी कर सड़क की टारिंग और चौड़ीकरण कार्य शुरू हो जाएगा।
-रोशन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सुंदरनगर
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed