फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kasan Panchayat opened front against culvert

Mandi News: कल्वर्ट के खिलाफ कसाण पंचायत ने खोला मोर्चा

Sun, 25 May 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kasan Panchayat opened front against culvert
कोटली उपमंडल की कसाण पंचायत में कल्वर्ट डालने को लेकर विरोध जताते पंचायत प्रतिनि​धी। स्त्रोत जा
कोटली (मंडी)। उपमंडल कोटली की ग्राम पंचायत कसाण में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-003 पर कल्वर्ट डालने को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन

रविवार को पंचायत की प्रधान भिंतरा ठाकुर और उपप्रधान रूप सिंह ठाकुर ने विरोध जताते हुए कहा कि संबंधित कंपनी पंचायत भवन के मैदान और स्टेडियम के पास दो बड़े कल्वर्ट पाइप डाल रही है। इससे पंचायत भवन और स्टेडियम पूरी तरह से तहस-नहस हो जाएंगे। नलवाड़ मेले का आयोजन भी नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

प्रधान ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों से मामले को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि अब डीपीआर बन चुकी है। यहां पर कल्वर्ट डाले जाएंगे। पंचायत के सदस्यों का कहना है कि कंपनी जो दो कल्वर्ट पाइप डालने जा रही है, उनका मुहाना एकदम पंचायत के मैदान के ऊपर है। सारा पानी नीचे जाएगा और पंचायत से नीचे लोगों के घर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में घरों में पानी जाने का खतरा रहेगा। उन्होंने विकल्प के तौर पर पंचायत भवन से मात्र 30 मीटर आगे नाला पड़ता है, वहां कल्वर्ट डालने का सुझाव दिया। स्थानीय निवासी रामलाल, केसर सिंह आदि का कहना है कि कंपनी के इस कार्य से न केवल कसाण पंचायत बल्कि इलाका तुंगल की 18 पंचायतों के लोग प्रभावित होंगे क्योंकि नलवाड़ मेले में सभी पंचायतों से लोग पहुंचते हैं। मैदान में यह पानी डालने से स्टेडियम पूरा तहस-नस हो जाएगा।

....
पंचायत प्रधान ने मामले की जानकारी दी है। एनएचएआई के अधिकारियों ने बातचीत कर तब तक कल्वर्ट न डालने के लिए कहा है जब तक पंचायत सदस्यों के साथ समाधान नहीं निकलता।

-असीम सूद, उपमंडल अधिकारी नागरिक कोटली

...
प्रशासन ने अवगत करवाया है। अभी पंचायत भवन के सामने कल्वर्ट डालने के कार्य को बंद किया जाएगा। पंचायत प्रधान और उप मंडलाधिकारी के साथ बैठक में चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही अगली कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
-हनी सिंह, अधिकारी एनएचएआई

...
मामले को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। मेले के अस्तित्व को खत्म नहीं होने दिया जाएगा। इसे लेकर सरकार और प्रशासन से बात की जाएगी।
-चंपा ठाकुर, जिप सदस्य एवं प्रदेश महासचिव कांग्रेस
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed