फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Karsog Hospital gets Advanced Life Support Ambulance

Mandi News: करसोग अस्पताल को मिली एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस

Sun, 19 Oct 2025 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 19 Oct 2025 07:48 AM IST
विज्ञापन
Karsog Hospital gets Advanced Life Support Ambulance
करसोग (मंडी)। आपात स्थिति में मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए उसे शिमला या मंडी तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए अब मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने नागरिक अस्पताल करसोग को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन

इस एंबुलेंस के मिलने से अब गंभीर रोगियों को तुरंत और सुरक्षित चिकित्सा सहायता उपलब्ध हो सकेगी। इस एंबुलेंस में अत्याधुनिक उपकरण जैसे वेंटिलेटर, डिफिब्रिलेटर, सक्शन मशीन, मॉनिटर, नेब्युलाइज़र, ऑक्सीजन सप्लाई यूनिट सहित सभी आवश्यक जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह एंबुलेंस आपात स्थिति में मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए उच्च संस्थानों में सुरक्षित रूप से पहुंचाने में सक्षम होगी। अस्पताल में पहले से तैनात बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के स्थान पर यह एडवांस एंबुलेंस तैनात की गई है।
विज्ञापन

जहां बेसिक एंबुलेंस में केवल ऑक्सीजन और सामान्य दवाइयां उपलब्ध थीं, वहीं एडवांस एंबुलेंस में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के साथ प्रशिक्षित तकनीकी स्टाफ भी मौजूद रहेगा। इस एंबुलेंस के मिलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा प्रदान करना संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed