फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Karmu will remain the head of Kisan Union Mandi

Mandi News: करमू बने रहेंगे किसान यूनियन मंडी के प्रधान

Sat, 01 Feb 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Karmu will remain the head of Kisan Union Mandi
मंडी। हिमाचल किसान यूनियन मंडी में चल रही खींचतान थमती नजर आ रही है। बिना नोटिस दिए जिला प्रधान करमू राम को बर्खास्त करने के फैसले पर हिमाचल किसान यूनियन पलट गई है। जिला प्रधान करमू पर आरोप लगाने वाले पूर्व अध्यक्ष भूप सिंह ने मामला वापस ले लिया है। इसके चलते जिला प्रधान की जिम्मेदारी फिर से करमू राम ही संभालेंगे।
विज्ञापन

19 जनवरी 2025 को हमीरपुर के जाहू में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में पूर्व अध्यक्ष ने चुनाव के समय धांधली करने का आरोप लगाया था। इस पर प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी ने मंडी जिला के किसान यूनियन के प्रधान करमू राम के चुनाव को निरस्त कर दिया गया था। बाद में मंडी जिला किसान यूनियन के चुनाव 15 फरवरी से पहले सरकाघाट उपमंडल के पौंटा में करवाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

पद से बर्खास्त करने पर 22 जनवरी को प्रधान करमू राम ने किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सीता राम को कानूनी नोटिस भेजकर पद से हटाने का कारण पूछा। नोटिस में उन्होंने कहा था कि उन्हें पद से हटाने से पहले कोई कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
जब जिला किसान यूनियन कोर्ट की राह पर निकली तो प्रदेशाध्यक्ष सीता राम वर्मा ने आपात बैठक बुलाकर स्पष्ट किया कि उन्होंने बर्खास्त करने को लेकर कोई नोटिस नहीं दिया था। एक फरवरी को मैं अब पूरे मामले को लेकर मीडिया में अपने विचार रखूंगा। किसानों के मुद्दों को लेकर पहले की तरह ही काम किया जाएगा।
-करमू राम, प्रधान किसान यूनियन मंडी।

...
मामले में पूर्व अध्यक्ष भूप सिंह ने आरोपों को वापस ले लिया है। इस कारण अब किसान यूनियन मंडी के प्रधान करमू राम ही रहेंगे।
-सीता राम वर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, हिमाचल किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed