फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kano Re Jhumke...Jhuma Sundernagar

Mandi News: राज्य स्तरीय सुंदरनगर नलवाड़ मेले में कानो रे झुमके...पर झूमे दर्शक

Sun, 24 Mar 2024 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 24 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Kano Re Jhumke...Jhuma Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय सुंदरनगर नलवाड़ मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक कलाकार विक्की चौहान, काकू राम और ममता भारद्वाज ने खूब समा बांधा। इसके साथ ही संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

विक्की चौहान ने कानों रे झुमके छण छण करदे... के साथ स्टेज पर एंट्री ली तो पूरा पंडाल झूम उठा। उसके बाद उन्होंने सही पकड़े हैं..., वाह क्या बात, डाली डुमा.., एलपी गाड़ी मां.., सेल्फी खिंचाणी.., खुश तू रोहे मेरिया बाइटुआ..., भाई जी बात है ऐसी.. सहित एक से बढ़कर एक गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया।
विज्ञापन

चंबा के लोक गायक काकू राम ठाकुर ने जिथे मर्जी बंगा..., धोबन पाणिएं जो चली..., दिल ऐसे लगा..., मेरे रश्के कमर..., रोहड़ू जाणा मेरी अमिए..., पानी री टंकी.., गुड़ नाल इश्क मिठ्ठा..., अखां-अखां बीच कुछ कह गई.., चिट्टा तेरा चोला और नीरू चली घुमदी गीतों से सबको झूमने पर विश्व कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉयस ऑफ पंजाब फेम एवं लोक गायिका ममता भारद्वाज ने चार दिनां दा प्यार ओ..., दिल में तुझे बसा के..., पहाड़ी गीत तेरा प्यार अड़िए बचपनों रा..., पानी री टांकी भाई रामा..., कजरा मुहब्बत वाला सहित अनेक गीतों से दर्शकों को खूब झुमाया। इसके साथ ही संध्या में हास्य कलाकार हरबंस अरोड़ा ने अपने हंसगुल्लों से सबको लोटपोट किया। इसके अलावा सारेगामापा फेम सुनील कमल, कुलभूषण चब्बा और कत्थक नर्तक दिनेश गुप्ता ने भी शानदार प्रस्तुतियां दी।

इसके अलावा रामेश्वर शर्मा, कृष्ण वर्मा, सुरेश कुमार, हनी नेगी, विनोद रांटा, पंकज शर्मा, जितेंद्र कुमार, अर्नव, अनिल सोनी, संजय शर्मा, इंद्रजीत, मनीश, एमके वर्मा, चेतराम, आरिन, यशवंत, रहान, आदित्य, बीरी सिंह, अमित चौहान, विक्की कौंडल, अभिषेक, कांतिभूषण, पारुल, मोनिका, तारा, नीरज , गोपाल, सिमरन, सुरेश ने भी अपने गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed