{"_id":"6a1ac73781d94dd9860df6a2","slug":"kanika-mahant-became-the-university-topper-in-bsc-medical-kullu-college-dominated-mandi-news-c-90-1-mnd1001-198591-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बीएससी मेडिकल में कनिका महंत बनीं विश्वविद्यालय टॉपर, कुल्लू कॉलेज का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बीएससी मेडिकल में कनिका महंत बनीं विश्वविद्यालय टॉपर, कुल्लू कॉलेज का रहा दबदबा
विज्ञापन
नॉन-मेडिकल अंतिम वर्ष परीक्षा परिणाम में गवर्नमेंट कॉलेज बासा गोहर की पलक ठाकुर प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी की ओर से घोषित बीएससी मेडिकल अंतिम वर्ष के परिणाम में कुल्लू की कनिका महंत ने 9.58 सीजीपीए हासिल कर विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। कनिका राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की छात्रा हैं। टॉपर सूची में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की जागृति ने 9.13 सीजीपीए के साथ दूसरा तथा राजकीय महाविद्यालय करसोग की अंचल कुमारी ने 9.09 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की कसक (9.01 सीजीपीए) रहीं। शीर्ष-10 सूची में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की सुहानी (9.00), खुशबू (8.98), हर्ष लता (8.93) और सोनाक्षी (8.79) ने भी स्थान बनाया। वहीं राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की दिव्या ठाकुर (8.89) तथा जाह्नवी शर्मा (8.79) भी टॉप-10 में शामिल रहीं।
टॉप-10 सूची में कुल्लू और मंडी के महाविद्यालयों का दबदबा देखने को मिला। शीर्ष दस में सात छात्राओं ने मंडी और कुल्लू के कॉलेजों का प्रतिनिधित्व किया, जबकि करसोग कॉलेज की एक छात्रा ने भी अपनी जगह बनाई। परिणाम घोषित होने के बाद सफल छात्राओं और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है। इधर, बीएससी (नॉन-मेडिकल) अंतिम वर्ष परीक्षा परिणाम में गवर्नमेंट कॉलेज बासा (गोहर) की पलक ठाकुर ने 9.52 सीजीपीए के साथ विश्वविद्यालय में पहला स्थान हासिल किया है। राजकीय महाविद्यालय बासा (गोहर) की
तनिषा कुमारी 9.23 (सीजीपीए) राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की सानिया (9.19) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के किशोर ठाकुर (9.11), राजकीय महाविद्यालय करसोग की राधिका ( 9.11), राजकीय महाविद्यालय करसोग के प्रणव शर्मा, (9.00), वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की रीना (8.96), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू की सृष्टि ठाकुर (8.89), राजकीय महाविद्यालय बासा (गोहर) के अंशुल शर्मा (8.83) राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के रूथ बारजो (8.80) टाप टेन में शामिल रहे। टॉप-10 में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के 4 छात्र-छात्राओं ने जगह बनाई। राजकीय महाविद्यालय बासा (गोहर) के 3 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल रहे। राजकीय महाविद्यालय करसोग के 2 तथा वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की 1 छात्रा ने टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया।