फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kandhapattan Shiva temple will be beautified by one crore: mahendra

कांढापत्तन शिव मंदिर का एक करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण : महेंद्र

Sat, 14 Aug 2021 11:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kandhapattan Shiva temple will be beautified by one crore: mahendra
धर्मपुर (मंडी)। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि कांढापत्तन शिव मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ 11 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मंत्री महेंद्र ने शनिवार को बरोटी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने 20 लाख की लागत से बनने वाले पंचायत घर चौकी का शिलान्यास, तड़ा में 20 लाख की लागत से बनने वाले पंचवटी वाटिका और पार्क तथा तड़ा में ही 21 लाख की लागत से पंचायत कामन सर्विस कांप्लेक्स का भूमि पूजन किया। उन्होंने राजकीय माध्यमिक पाठशाला चौकी की दूसरी मंजिल के कार्य का शुभारंभ किया। 76.83 लाख से बनने वाली सुंदल से बगारण चौकी सड़क का भूमि पूजन भी किया।
विज्ञापन

मंत्री महेंद्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल शिवा प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। प्रोजेक्ट के माध्यम से सात जिलों के किसानों को बागवानी के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा कि हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को डबललेन बनाने के लिए 1100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शीघ्र ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना मंडप से 13 पंचायतों के लोगों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर, मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, जिप सदस्य जगदीश ठाकुर, पंचायत प्रधान सरसकान उमेश ठाकुर, मुरारी लाल, निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल, उपनिदेशक संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed