फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kamrunag's Saranahuli fair starts today, gold, silver and cash will be offered in the lake

Mandi News: कमरुनाग का सरानाहुली मेला आज से, झील में चढ़ेगा सोना-चांदी और नकदी

Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kamrunag's Saranahuli fair starts today, gold, silver and cash will be offered in the lake
गोहर (मंडी)। जिला मंडी का ऐतिहासिक और धार्मिक आस्था का प्रतीक बड़ादेव कमरुनाग का सरानाहुली मेला शनिवार से श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ होगा है। शनिवार को कमराह मंदिर में देव कमरुनाग की पवित्र काहुलियों के पहुंचते ही मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। पहली बार यह आयोजन तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन

मेले में देवता के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। शुक्रवार से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। शनिवार को बड़ादेव कमरुनाग के ज्येष्ठ पुत्र देव शिल्ही लटोगली और गौरा पंचवीर भलोठी भी सरानाहुली मेले में शामिल हो रहे हैं। इन दोनों देवताओं का झौरधार में भव्य मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। कमरुनाग मंदिर कमेटी ने दोनों अतिथि देवताओं के स्वागत की विशेष तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

रविवार को आषाढ़ संक्रांति के अवसर पर मेले का मुख्य आयोजन होगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने बच्चों के मुंडन संस्कार करवाएंगे। साथ ही देवता की पवित्र झील में सोना, चांदी और सिक्के अर्पित करने की परंपरा निभाई जाएगी। देवता के गूर देवी सिंह स्वयं झील में जाकर जनकल्याण और खुशहाली के लिए सोना-चांदी अर्पित करेंगे। सरानाहुली मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पुलिस बल तैनात किया है। जिला प्रशासन और देवता कमेटी की ओर से स्वच्छता, पेयजल, पार्किंग और चिकित्सा आदि के इंतजाम भी किए गए हैं। उधर, डीसी अपूर्व देवगन ने बताया कि देव कमरुनाग सरानाहुली मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed