फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kamrunag got invitation to Shivratri festival

शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ करने को बड़ा देव कमरुनाग को मिला निमंत्रण

Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Kamrunag got invitation to Shivratri festival
Kamrunag got invitation to Shivratri festival
गोहर (मंडी)। मंडी की महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए बड़ा देव कमरुनाग को जिला प्रशासन से निमंत्रण (न्यून्द्रा) मिल गया है। निमंत्रण मिलने के बाद बड़ा देव के कारदारों और मंदिर कमेटी ने शिवरात्रि जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

वे कब प्रस्थान करेंगे इसके लिए देवता की कमेटी जल्द निर्णय लेगी। देव कमरुनाग का इतिहास है कि उनके आगमन के बगैर शिवरात्रि मेले का आगाज नहीं होता है। देवता शिवरात्रि मेले के लिए रवाना होते ही भक्तों की मेहमाननवाजी निपटाएंगे। एक-दो दिन में देवता कमेटी बैठक कर मंडी शिवरात्रि प्रस्थान का दिन तय करेगी।
विज्ञापन

सरकार के मंडी शिवरात्रि को हरी झंडी देने के बाद जिला प्रशासन और देवता कमेटी जहां पहले सतर्क हो गई थी। मगर अब विधिवत निमंत्रण के बाद शिवरात्रि की तैयारियां हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गई हैं। बाबा भूतनाथ के नैसर्गिक रूपों के शृंगार से अभिभूत मंडी वासियों को अब बड़ा देव कमरुनाग का शिवरात्रि में इंतजार है। जिलावासी अपने घर बड़ा देव को बुलाने के लिए उतावले दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारदार देवता के मंडी आने और वापस जाने की व्यवस्था को तय करने में जुट गए हैं। एसडीएम गोहर रमन शर्मा ने देव कमरुनाग को शिवरात्रि का निमत्रंण मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि देवता के मंडी प्रस्थान को लेकर जल्द देवता कमेटी निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed