फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kabad godown burnt in phatehpur sarkaghat

फतेहपुर में टेंपो, कबाड गोदाम जला

Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
kabad godown burnt in phatehpur sarkaghat
सरकाघाट के फतेहपुर में कबाड़ के गोदाम में लगी आग। - फोटो : Mandi
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के फतेहपुर में रविवार रात करीब डेढ़ बजे कबाड़ में आग लग गई। इससे एक टेंपो सहित टनों के हिसाब से रखा गत्ता, प्लास्टिक आदि कबाड़ जल गया। इससे पचास लाख के नुकसान का अनुमान है। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया। साथ लगते रिहायशी इलाके को बचा लिया गया। प्रशासन की तरफ से मौके पर पहुंचे एसडीएम जफर इकबाल, तहसीलदार दीनानाथ यादव ने नुकसान का जायजा लिया है। पंचायत के प्रधान बलबीर सिंह ने बताया कि फतेहपुर में सड़क के किनारे पर स्थित कबाड़घर में आग लगी। यह कबाड़खाना सफरदीन पुत्र फजलदीन का है। उसे रविवार रात को सूचना मिली तो वह तुरंत मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सरकाघाट से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से हादसे में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने घटनास्थल पर पहुंचकर सफरदीन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, जिप सदस्य मनीश शर्मा ने भी प्रभावित कोरोबारी को मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। एसडीएम जफर इकबाल ने कहा कि नुकसान का आंकलन कर नियमानुसार मदद दी जाएगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed