{"_id":"61291d7e8ebc3e7a0e2ef118","slug":"jyoti-tops-in-painting-competition-mandi-news-sml381827723","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला स्पर्धा में ज्योति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला स्पर्धा में ज्योति अव्वल
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय बासा में शुक्रवार को युवा रेडक्रॉस इकाई ने आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के तहत ऑनलाइन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य एवं युवा रेडक्रॉस अध्यक्ष सुरीना शर्मा ने की।
कार्यक्रम संचालक प्रो. रमेश कटारिया ने बताया कि नशा उन्मूलन पर युवाओं को जागरूक किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में ज्योति ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। अभय गुलेरिया द्वितीय और गीतांजलि ने तृतीय स्थान हासिल किया।
नारा लेखन में मनीषा ने प्रथम, चेतना ने द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण स्पर्धा में भावना पहले, नेहा दूसरे और ममता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. बलबीर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कॉलेज प्राचार्य ने नशा मुक्ति को लेकर युवाओं से अपने विचार साझा किए। संवाद