फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jwal Khad and Bagsyad drain will be channelized, Deputy Chief Minister laid the foundation stone

Mandi News: ज्वाल खड्ड और बगस्याड़ नाला का होगा तटीकरण, उपमुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Mon, 16 Sep 2024 08:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 16 Sep 2024 08:26 AM IST
विज्ञापन
Jwal Khad and Bagsyad drain will be channelized, Deputy Chief Minister laid the foundation stone
सराज विधानसभा क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वि​भिन्न विकास योजनाओं का शिलान्या क
थुनाग (मंडी)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को सराज में करोड़ों रुपये के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में लंबाथाच पंचायत के लिए एक रोड और 4.41 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली उठाऊ सिंचाई योजना हलीन और बलैंढ़ा शामिल हैं। इसके अलावा ज्वाल खड्ड और बगस्याड़ नाला में बाढ़ नियंत्रण कार्य का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इन कार्यों पर लगभग 3.24 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन योजनाओं के पूरा होने का अनुमान डेढ़ वर्ष और बाढ़ नियंत्रण कार्य का एक वर्ष है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के थुनाग मंडल के माध्यम से वर्तमान में लगभग 144 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें 57 करोड़ 59 लाख रुपये की 16 पेयजल योजनाएं और 59 करोड़ 33 लाख रुपये की 10 सिंचाई योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नाबार्ड और एसडीएमएफ के तहत बाढ़ नियंत्रण कार्यों पर 15.11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जंजैहली और थुनाग में मल निकासी योजनाओं पर लगभग 12.30 करोड़ रुपये और थुनाग मंडल के करसोग क्षेत्र में दो पेयजल योजनाओं पर 11.18 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। जल जीवन मिशन के तहत सराज क्षेत्र में लगभग 34 हजार नल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान, महासचिव धर्मेंद्र धामी, महासचिव रमेश चौहान, प्रदेश महासचिव महेंद्र ठाकुर, अंतरिम अध्यक्ष हरेंद्र सेन और ब्लॉक कांग्रेस सराज के अध्यक्ष टेक सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

सभी क्षेत्रों में हो रहा संतुलित विकास
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों का संतुलित विकास कर रही है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के गृह क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बनाए रखने की बात कही और राजनीति को नीतियों और विचारधारा तक सीमित रखने की आवश्यकता जताई। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल की घटनाओं के संदर्भ में कानून के दायरे में रहकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने सहकारी विभाग का पूर्ण कम्प्यूटरीकरण करने का निर्णय लिया है, जिससे सहकारिता क्षेत्र में धांधलियों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed