फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Joint inspection of NH construction from Awahdevi to Sihan will be held on 15th and 16th.

Mandi News: अवाहदेवी से सिहन तक 15 व 16 को होगा एनएच निर्माण का संयुक्त निरीक्षण

Thu, 08 Jan 2026 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Jan 2026 06:36 AM IST
विज्ञापन
Joint inspection of NH construction from Awahdevi to Sihan will be held on 15th and 16th.
सरकाघाट (मंडी)। हमीरपुर-मंडी नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य से प्रभावित लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए प्रस्तावित संयुक्त निरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया है। अब यह निरीक्षण पूर्व निर्धारित तिथियों 11 व 12 जनवरी के स्थान पर 15 और 16 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उपमंडलाधिकारी सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि अवाहदेवी से सिहन के बीच चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य के कारण स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन शिकायतों का मौके पर समाधान करने के लिए प्रशासन की ओर से संयुक्त निरीक्षण दल का गठन किया है। 15 जनवरी को अवाह देवी से पाड़च्छु व 16 जनवरी को पाड़च्छु से सिहन तक निरीक्षण किया जाएगा। एसडीएम सरकाघाट ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संयुक्त निरीक्षण के दौरान व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed