{"_id":"67fd16468934a83ffd08e673","slug":"joil-tops-religious-quiz-competition-mandi-news-c-90-1-ssml1025-153351-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धार्मिक प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में जोइल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धार्मिक प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में जोइल अव्वल
विज्ञापन
मंडी। छोटी काशी मंडी में चल रहे दो दिवसीय भ्यूली मेले के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने गतिविधियों में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सात स्कूलों ने भाग लिया। इनमें सरस्वती विद्या मंदिर मंडी प्रथम, गुरु गोबिंद सिंह स्कूल दूसरे और दिव्य ज्योति स्कूल तीसरे स्थान पर रहा।
धार्मिक प्रश्नोत्तरी वरिष्ठ वर्ग में एसवीएम महाजन बाजार से जोइल प्रथम, एसवीएम महाजन बाजार से मानवी वर्मा और डीएवी आर्यसमाज मंडी से ओजस्विता दूसरे और पांडवा पब्लिक स्कूल पंडोह से प्रिया ठाकुर तीसरे स्थान पर रहीं। धार्मिक प्रश्नोत्तरी कनिष्ठ वर्ग में एसवीएम महाजन बाजार से कनिका प्रथम, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल मंडी से तकसीन फातिमा दूसरे तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घ्रांण से गीतांजलि तीसरे स्थान पर रहीं।
समूह गान में सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार प्रथम, दिव्य ज्योति स्कूल दूसरे और डीएवी नेरचौक तीसरे स्थान पर रहा। भीमाकाली मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रधान पुष्पराज शर्मा ने बताया कि सभी विजेताओं को मंगलवार को समापन समारोह के दौरान मुख्यातिथि की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद